Connect with us

उत्तराखण्ड

ईद की नमाज में देश में सुख शांति अमन चैन की दुआ मांगी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कमल जगाती

नैनीताल- नैनीताल में ईद के पाक मौके पर फ्लैट्स मैदान में नमाज अदा की गई। बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों ने देश में सुख शांति अमन चैन की दुआ मांगी। जामा मस्जिद इमाम ने बताया कि रोजेदार नमाजियों ने सवेरे ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा की और अल्लाह से एकता बनाए रखने समेत देश दुनिया में अमन और चैन का राज कायम करने की गुजारिश की।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा बस हादसा: बराथ मल्ला गांव में छाया मातम, सामूहिक अंतिम संस्कार

नमाज अदायगी के दौरान नैनीताल पुलिस ने मॉल रोड से पुराना घोड़ा स्टैंड, आर्य समाज और मस्जिद होते हुए हाई कोर्ट जाने वाले मोटर मार्ग को बंद कर दिया। पुलिस ने मोटर वाहनों के लिए पंत पार्क से फ्लैट्स पार्किंग और मस्जिद के पीछे से हाईकोर्ट जाने वाले मार्ग को चालू किया। नमाज के दौरान पुलिस की चप्पे चप्पे पर बारीख नजर रही। नमाज के बाद सभी मुस्लिमों समेत दूसरे धर्मों के लोगों ने बधाई संदेश दिए और गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नैनीताल में ईद की नमाज शांति के साथ सम्पन्न हुई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement