Connect with us

उत्तर प्रदेश

शर्मनाक: अलीगढ़ में लगा पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा, वीडियो वायरल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सपा के मेयर प्रत्याशी की चुनावी रैली का बताया जा रहा आयोजन

लखनऊ। अलीगढ़ में नगर निकाय चुनाव की रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने से हड़कंप मचा है। रैली की भीड़ में किसी ने नारे लगाए। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।  समाजवादी पार्टी के मेयर प्रत्याशी हाजी हमीर उल्लाह खान की चुनावी रैली बताई जा रही है।
वीडियो जमालपुर इलाके का है। अलीगढ़ से दो बार विधायक रहे समाजवादी पार्टी के मेयर प्रत्याशी हाजी जमीर उल्लाह खान का विवादों से पुराना नाता रहा है। वह अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। प्रदेश में मदरसे के सर्वे के बाद उन्होंने हर घर में मदरसा खोलने की बात कही थी। वहीं मुरादाबाद में शिक्षण संस्थान में बुर्का प्रतिबंधित होने के मामले पर उन्होंने कहा था कि बुरका प्रतिबंधित करने वाले को नंगा करके घुमाओ। ऐसे विवादित बयानों के कारण वह लगातार चर्चा में बने रहे। अब उन्हें सपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

Select Language

Advertisement