हल्द्वानी
पार्षद ने पद से इस्तीफा दिया, निगम पर लगाया जन समस्याओं की अनदेखी का आरोप
हल्द्वानी- मल्ला गोरखपुर वार्ड की विभिन्न समस्याओं की नगर निगम द्वारा अनदेखी का आरोप लगते हुए क्षेत्र पार्षद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वार्ड 10 की पार्षद अनुराधा नेगी का कहना है कि लोगों की परेशानियों को देखते हुए उन्होंने ये निर्णय लिया। उन्होंने नगर निगम पर आरोप लगाते हुए कहा क्षेत्र की जनता तमाम असुविधा से ग्रसित है पर नगर निगम सुनने को तैयार नहीं, जिसके कारण उनको अपने पद से इस्तीफा देना पड़ रहा है।
वार्ड 10 की पार्षद अनुराधा नेगी का इस्तीफा लेकर उनके पति पूर्व पार्षद राजेन्द्र सिंह नेगी नगर निगम कार्यालय पहुंचे और मेयर और आलाधिकारियों की गैरमौजूदगी में निगम कर्मचारियों को पत्नी पार्षद का इस्तीफा सौंपा। मेयर डा. जोगेन्द्र रौतेला को संबोधित इस्तीफे में कहा गया कि वार्ड 10 में सफाई व्यवस्था व पथ प्रकाश व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है, जिसकी कोई सुनवाई नही हो रही। पुर्व में निगम प्रशासन को वार्ड की विभिन्न समस्याओं से भी अगवत करा चुके है लेकिन निगम प्रशासन द्वारा वार्ड की कोई सुध नहीं ली जा रही है। जिसके चलते पार्षद द्वारा अपने पद से इस्तीफा दिया जा रहा है।
