Connect with us

उत्तराखण्ड

10 जनवरी से 10 फरवरी होगा मिशन अन्त्योदय सर्वे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

वेब आधारित मोबाइल एप प्रत्येक राजस्व ग्राम में किया जाएगा सर्वे
भीमताल। 10 जनवरी से 10 फरवरी तक जनपद में प्रत्येक राजस्व ग्राम में
मिशन अन्त्योदय सर्वे किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वे एनआईसी द्वारा विकसित वेब आधारित मोबाइल एप के माध्यम से किया जाएगा।
उन्होंने कहा मिशन अन्त्योदय सर्वे एप द्वारा 21 सेक्टर के 182 मापदंडो को शामिल करते हुए 216 बिन्दुओं पर ग्राम स्तर के आंकड़े एकत्र किया जाना है। सर्वेक्षण प्रश्नों को 5 स्तरों में वर्गीकृत किया गया है, जिसमें पंचायत अवसंरचनां, पंचायत सेवाएं, ग्राम अवसंरचना, ग्राम सेवाएं तथा ग्राम की प्रथायें में बांटा गया। उन्होंने बताया कि मिशन अत्योदय सर्वे हेुत ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मोबाइल एप तैयार किया
है।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित प्रश्नावली की सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को अवगत कराते तथा ग्राम पंचायतवार नोडल नामित करते हुए उनके नाम, आवंटित ग्राम पंचायत तथा मोबाइल नम्बर खण्ड विकास अधिकारी को
प्रेषित करना सुनिश्चित करें। साथ ही संलग्न प्रश्नावली में अपने विभाग से सम्बन्धित सूचना राजस्व ग्रामवार भी खण्ड विकास अधिकारी को प्रेषित करना भी सुनिश्चित करें।
ब्लाकवार मास्टर ट्रेनर
भीमताल।  https://missionantyodaya.nic.in पर उपलब्ध होगा। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि मिशन अन्त्योदय सर्वे 2022 के लिए जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा सीआरपी, जीआरपी एवं फ्रन्ट लाईन वर्करर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने मास्टर ट्रेनर के लिए
परियोजना निदेशक विकास खंड हल्द्वानी मोबाइल नम्बर 9568451558 नामित किया।गया है। इसी प्रकार सहायक परियोजना निदेशक विकास खण्ड रामनगर मोबाइल नंबर
7830874440, जिला विकास अधिकारी विकास खण्ड भीमताल मोबाइल नंबर 9412925575, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास खण्ड कोटाबाग मोबाइल नंबर
9456768818, जिला अर्थसंख्याधिकारी विकास खण्ड बेतालघाट मोबाइल नंबर 7500858662, मुख्य उद्यान अधिकारी विकास खण्ड ओखलकाण्डा मोबाइल नंबर
9412164753, मुख्य कृषि अधिकारी विकास धारी मोबाईल नम्बर 9412987380 तथा मुख्य पशुचिकित्साधिकारी विकास खण्ड रामगढ मोबाईल 9412034597 मास्टर ट्रेनर नामित किया गया है।

Select Language

Advertisement