Connect with us

नई दिल्ली

शर्मनाक : पड़ोसी ने बनाया नाबालिग को अपनी हवस का शिकार

Published

on

खबर शेयर करें 👉
मासूम ने बच्चे को जन्म दिया

हल्द्वानी- पड़ोस में रहने वाले 1 बच्चे के बाप ने 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। इससे बच्ची गर्भवती हो गई। बच्ची के परिजन सुशीला तिवारी अस्पताल में दर्द से कराहती अपनी बेटी का इलाज कराने गए। उनकी  बच्ची के 9 माह का गर्भ है यह जान परिजनों होश उड़ गए। पीडिता को सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। डॉ. गीता जैन ने बताया कि नॉमर्ल डिलीवरी हुई है और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बच्चे को एनआईसीयू में रखा गया है।डॉक्टरों की देखरेख में नाबालिग और नवजात बच्ची स्वस्थ बताई जा रही है। मामला खुलने के बाद पीड़िता के परिजनों ने आरोपी को दबोच लिया।
   सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
   पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी तजम्मुल पुत्र नन्नू बनभूलपुरा में किराए के घर में पत्नी व 2 साल के बेटे के साथ रहता है। पेशे से मजदूर तजम्मुल के पड़ोस में 1 और परिवार रहता है, जिसमें 13 साल की बच्ची भी है। करीब 9 माह पहले तजम्मुल की पत्नी अपने बेटे के साथ मायके गई थी और तजम्मुल घर पर अकेला था। आरोपी ने बहाने से 13 साल की बच्ची को अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने यह बात किसी को बताने पर जान की धमकी भी दी। सहमी पीड़िता ने इस बात का जिक्र किसी से नहीं किया।

Select Language

Advertisement