Connect with us

उत्तराखण्ड

3 साल से है लापता, मुम्बई से फोटो-वीडियो वायरल, हर कोई हैरान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भिकियासैंण से लापता हो गई थी महिला, वायरल फोटो महिला के होने का दावा
अल्मोडा़। भिकियासैंण क्षेत्र से 3 साल से लापता एक महिला के मुम्बई से सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रहा है। महिला मानसिक रूप से कमजोर है। फ़ोटो महिला का ही बताया जा रहा है। हर कोई हैरान है कि महिला भिकियासैंण से मुम्बई कैसे पहुंच गई। हालांकि महिला अभी भिकियासैंण वापस नहीं आई है।
भिकियासैण के कोटियाग गाँव की 60 साल की महिला मानसिक रूप से कमजोर थी। अकसर वहां के बाजारों व सड़कों पर भटकती रहती थी। महिला अचानक 3 साल पहले लापता हो गई। रविवार सोशल मीडिया पर महिला का फोटो और वीडियो मुम्बई से वायरल हुआ है। जिसमे महिला मानसिक रूप से कमजोर दिख रही है। वायरल फ़ोटो और वीडियो भिकियासैंण के अधिकतर लोगों के वाट्सएप तक पहुंच गया। हर कोई हैरान है।

Select Language

Advertisement