Connect with us

नई दिल्ली

पूर्व राज्यपाल मलिक के करीबियों के के ठिकानों पर सीबीआई छापा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। सीबीआई ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक के करीबियों के यहां छापा मारा। मलिक के जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल रहने के दौरान इंश्योरेंस घोटाले से जुड़ी है। सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर और दिल्ली स्थित 9 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इसमें मलिक के मीडिया सलाहकार रहे सुनक बाली का घर भी शामिल है। घोटाले की शिकायत खुद मलिक ने की थी। जांच एजेंसी ने हाल ही में सत्यपाल मलिक के भी बयान दर्ज किए थे।
यह मामला तब सामने आया था जब सत्यपाल मलिक ने दावा किया कि उन्हें 23 अगस्त, 2018 और 30 अक्टूबर, 2019 के बीच जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान दो फाइलों को मंजूरी देने के लिए उन्हें 300 करोड़ रुपए की रिश्वत की पेशकश की गई थी। घोटाले की शिकायत खुद मलिक ने की थी। इसके बाद CBI ने केस दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य की सुरक्षा से समझौता नहीं, अपात्रों को सुविधा देने वाले कर्मियों पर गिरेगी गाज : सीएम धामी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement