Connect with us

नई दिल्ली

हरिद्वार भगवानपुर में गुलदार ने तीन युवकों पर किया हमला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दो की हालत गंभीर, आम के बाग की रखवाली कर रहे थे तीन युवकों

हरिद्वार। भगवानपुर में गुलदार ने तीन युवकों पर किया हमला कर दिया। इसमें दो लोग गंभीर घायल हो गए। भगवानपुर के मानक मजरा गांव स्थित आम के बाग की रखवाली कर रहे तीन युवकों पर गुलदार ने देर रात हमला कर दिया। जिसमें नवाब व मोनिश गंभीर रूप से घायल हो गए। एक तीसरे युवक साजेब को हल्की फुल्की चोट आई है। मामले की जानकारी पाकर सभी बाग की ओर दौड़े, इसके बाद घायलों को भगवानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से नवाब वह मोनिश को ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया। वन विभाग के रेंजर विनय राठी ने बताया कि गुलदार को तलाश रही है।

Select Language

Advertisement