Connect with us

हल्द्वानी

चाइल्ड पोर्नोग्राफी’ के आरोप में फंसा हल्द्वानी का युवक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नाबालिग बच्चों की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाली, मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी। बच्चों की अश्लील वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करने पर हल्द्वानी के एक युवक ‘चाइल्ड पोर्नोग्राफी’ के आरोप में फंस गया। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
नगर कोतवाल हरेन्द्र चौधरी ने बताया कि फेसबुक आईडी ‘चाईल्ड पोर्नोग्राफी’ पर हल्द्वानी तीनपानी तल्ली हलदानी के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इस फेसबुक आईडी में दो मोबाइल नम्बर मिले थे। इनमें एक युवक और दूसरा उसके परिवार का है।
केंद्र की साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की निगरानी में यह मामला पकड़ में आया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखण्ड देहरादून के आदेश पर हुई है। बताया गया है कि केंद्र के साइबर टिप लाइन पोर्टल के माध्यम से सोशल मीडिया, वेबसाइट, पोर्टलों आदि पर बच्चों की अश्लील वीडियो अपलोड व शेयर करने वालों की निगरानी की जाती है। इनकी जांच एसटीएफ की ओर से की जाती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement