Connect with us

उत्तर प्रदेश

पुलिस ने जलती चिता से उठाया शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

परिवार वालों ने कहा, पति-पत्नी के विवाद में किया सुसाइड
मेरठ।
मेरठ से सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार को एक मृतक युवक की पत्नी के गंभीर आरोपों के चलते पुलिस को जलती चिता को बुझाकर शव उतारा। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
मृतक की पत्नी का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने ही पति विवेक की हत्या की है। वह 15 दिनों से मायके में थी। ससुराल के पड़ोसियों ने फोन किया तो घटना की जानकारी हुई। पत्नी ने कहा कि ससुराल वालों ने पति का आखिरी बार चेहरा भी नहीं दिखाया। मामला मेडिकल थाना क्षेत्र के जेलचुंगी का है। विवेक और भावना की शादी शादी 2019 में हुई थी। भावना 15 दिन पहले मायके गणेशपुरी में एक विवाह समारोह में आई थी। भावना ने बताया, “रविवार सुबह 7.30 बजे ससुराल से फोन कर बताया गया कि विवेक की मौत हो गई है। जल्दी यहां आ जाओ।”
परिवार का आरोप है कि आए दिन पति, पत्नी में झगड़ा होता था। इसी झगड़े की वजह से पत्नी घर छोड़कर मायके चली गई थी। विवेक ने कई दफा पत्नी से मायके आने के लिए कहा, लेकिन वो वापस नहीं आई। अपने साथ तीन साल की बेटी पिहू को भी मायके ले गई है। विवेक पत्नी, बेटी के बिना तनाव में रहता था। इसी तनाव के चलते उसने शनिवार रात अपने कमरे में फांसी लगा ली। रविवार सुबह परिवार के लोगों को इसका पता चला। अंतिम संस्कार के लिए शव को सूरजकुंड ले गए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement