Connect with us

नई दिल्ली

हफ्ते भर पहले हुई थी, पति-पत्नी और 3 बच्चों की मौत

Published

on

एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से हड़कंप, हत्या या खुदकुशी
केरल के कन्नूर में एक घर में पांच लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक दंपती की पिछले हफ्ते ही शादी हुई थी। जबकि तीनों बच्चे महिला की पहली शादी के थे। पुलिस का मानना है कि दंपती ने बच्चों की हत्या कर खुद फांसी लगा ली। पुलिस इस सनसनीखेज वारदात की जांच में जुट गई है।एक ही परिवार के तीन बच्चों समेत पांच लोगों के शव मिलने से हड़कंप मचा है। पुलिस हत्या और खुदकुशी में उलझ रही है। घटना केरल के कन्नूर जिले के चेरपुज्हा है। चेरपुज्हा के एक घर में पांच लोगों का परिवार रहता था। बुधवार सुबह यहां तीन बच्चों समेत पांच लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रारंभिक जांच में हत्या और आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि दंपती ने पहले तीन बच्चों की हत्या की और फिर पंखे पर फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि दोनों ने पिछले हफ्ते ही शादी की थी। मृत पाए गए तीन बच्चे महिला की पहली शादी से थे। बच्चों के शव सीढ़ियों से लटके मिले हैं, जबकि दंपती का शव पंखे से लटका मिला है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये घटना 23-24 मई की रात की है। आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। फिलहाल मामले की तफ्तीश की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860