Connect with us

हरिद्वार

श्रीराम नाम विश्व बैंक समिति ने पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर किया वृक्षारोपण 

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पर्यावरण को सुरक्षित रखना एक विश्व स्तरीय चुनौती बनती जा रही
उत्तराखंड राज्य की उत्पत्ति में वृक्ष, जंगल का महत्व निहित
वृक्षारोपण में मानव जीवन एवं पशु पक्षियों के हित समाहित

हरिद्वार। श्रीराम नाम विश्व बैंक समिति द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था द्वारा हरिद्वार के ऋषिकुल स्थित राम घाट के आस पास पीपल, बड़, नीम, लीची, आम, अशोक सहित कई तरह के पौधारोपण किये। इस मौके पर संस्था के देव जी महाराज ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना एक विश्व स्तरीय चुनौती बनती जा रही हैं। वृक्षारोपण एवं उनका संरक्षण करना एक मात्र उपाय है। उन्होंने आम लोगों एवं छात्र छात्राओं से अधिकाधिक पौधारोपण कर उसके देखभाल पर भी ध्यान देने की अपील की।
संस्था के अध्यक्ष सुमित तिवारी आज हमारी संस्था श्रीराम नाम विश्व बैंक द्वारा हरिद्वार में पीपल, बड़, नीम, लीची, आम, अशोक सहित कई तरह के पौधारोपण किये। उत्तराखंड राज्य की उत्पत्ति में वृक्ष, जंगल का महत्व निहित है। हम सभी नागरिकों का यह मौलिक कर्तव्य है कि हम सभी पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ। विश्व आज ग्लोबल दुष्परिणाम से गुजर रहा है। हमें संयुक्त प्रयास से जलवायु संरक्षण करने की आवश्यकता है।
संस्था के संरक्षक अंशुल श्री कुंज और संगठन मंत्री रवि बाबू शर्मा ने कहा कि वृक्ष लगाना अति आवश्यक हो गया है।  यदि वृक्ष नहीं लगाए जायेंगे तो कुछ दिनों में सांस लेना भी बहुत कठिन हो जाएगा। उन्होंने कहा की समाज को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पौधारोपण करना बहुत जरूरी है। वृक्षारोपण में मानव जीवन एवं पशु पक्षियों के हित समाहित है।
पौधरोपण करने वालों में ठाकुर रतन सिंह, वीर गुर्जर, जितेंद्र कुमार, राजू, कृष्ण कुमार, गंगाराम, मनोज कुमार, विनोद कुमार, अनस, अशरफ अब्बासी, तरुण शर्मा, अंकित शर्मा, नवनीत, विक्की, राहुल शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement