Connect with us

हरिद्वार

विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम गर्ब्याल ने लगाया पौंधा, पर्यावरण की रक्षा करने का आह्वान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एव वीवीपैट्स वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया।
इस मौके पर उन्होंने ईवीएम एव वीवीपैट्स वेयरहाउस के परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौंधारोपण भी किया तथा सभी का आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक पेड़-पौंधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा में अपना योगदान देने के साथ ही अन्य लोगों को भी पेड़-पौंधे लगाने के लिये प्रेरित करें।
इस अवसर पर सीपीआईएम के वरिष्ठ नेता श्री आर0पी0 जखमोला, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पी0एल0 शाह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरूनेश पैन्यूली, अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण निर्माण विभाग श्री प्रमोद गंगाड़ी, प्रशासनिक अधिकारी श्री उदय बीर सिंह बर्तवाल, एई आरईएस सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  गैंगस्टर गोल्डी बराड़ व लॉरेंस विश्नोई के नाम से शुगर मिल प्रबंधक से मांगी थी 1 करोड़ की फिरौती, पुलिस ने दबोचा
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement