Connect with us

उत्तराखण्ड

मसूरी में रोडवेज बस के ब्रेक फेल, बच गई 40 यात्रियों की जान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मसूरी से देहरादून आ रही थी रोडवेज बस, ब्रेक फेल होने पर चालक ने पहाड़ी से टकराई बस और

मसूरी। मसूरी से देहरादून आ रही रोडवेज बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने सूझबूझ से 40 यात्रियों की जान बच गई। चालक ने बस को पहाड़ी से टकरा दिया।
बुधवार शाम करीब चार बजे मसूरी के लाइब्रेरी बस स्टैंड से देहरादून के लिए रवाना हुई। बस करीब 400 मीटर आगे ही पहुंची थी कि उसके ब्रेक फेल हो गए।
चालक धीरज मुनि शाह ने सूझबूझ से बस को पदमिनी निवास होटल जाने वाले संपर्क मार्ग पर चढ़ाकर पहाड़ी से टकरा दिया। जिससे बस रुक गई और सभी सवारियों की जान बच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस दिनों पर्यटन सीजन है। जिस कारण हाईवे पर काफी दवाब है। अगर बस पहाड़ी से न टकराती तो हाईवे पर चल रहे कई वाहन बस की चपेट में आ सकते थे। वहीं, बस अगर रोड के बाहर पलटती तो जानमाल का नुकसान हो सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  स्मार्ट हाथी...हरिद्वार में जंगल से निकलते वक्त सड़क किनारे बाइक हटाई और फिर बनाया अपना रास्ता, देखिए

चालक धीरज मुनि शाह ने बताया कि बस का ब्रेक प्रेशर लीक हो रहा था। उन्होंने जैसे ही ब्रेक लगाए तो पैडल नीचे बैठ गया। इस पर उन्होंने बस संपर्क मार्ग पर चढ़ाकर पहाड़ी से टकरा दी। सभी सवारियां सुरक्षित हैं। उन्हें दूसरी बस से देहरादून भेजा गया। बस में सवार लुधियाना (पंजाब) के पर्यटक विक्की ने बताया कि अगर चालक बस को पहाड़ी से न टकराता तो शायद ही कोई बच पाता।

Select Language

Advertisement