Connect with us

उत्तराखण्ड

गुड्डू बनकर नबाब ने भगाई दो सगी बहनें, पुलिस ने दबोचा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून विकासनगर क्षेत्र का मामला, दोनों बहनें नेपाल मूल की, आरोपी मुज्जफरनगर निवासी

देहरादून। राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में समुदाय विशेष का युवक दो युवतियों को भगाकर ले जा रहा था। पुलिस ने त्यूणी में उसे पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार युवक का नाम नवाब उर्फ गुड्डू है। वह पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर का रहने वाला है और हिमाचल प्रदेश के गुमा नामक गांव में रहता है। गुरुवार सुबह गुड्डू दो सगी नेपाली बहनों के साथ त्यूणी बस अड्डे आया था। जहां से वह गाड़ी किराये पर लेकर भागने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान रुद्र सेना के कार्यकर्ताओं ने उसे घेर लिया। मामला आराकोट पुलिस चौकी थाना मोरी जनपद उत्तरकाशी को ट्रांसफर किया गया है। जहां रुद्र सेना के कार्यकर्ता युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement