Connect with us

उत्तराखण्ड

झाड़ू पकड़ सफाई अभियान में जुटी सिटी मजिस्ट्रेट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- प्रदेश में आज स्वच्छता अभियान चल रहा है। जिसके मद्देनजर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह खुद झाड़ू पकड़ सफाई अभियान में जुट गई। उन्होंने मंडी समिति में और ट्रांसपोर्ट नगर में सिटी सफाई अभियान चलाया। वो आज सुबह ही इस अभियान और मुहीम की सफलता के लिए लग गई।

हाईकोर्ट की मुहिम पर आज यानि रविवार को प्रदेश भर में सफाई का विशेष महा अभियान चलाया जाना था। इस अभियान में मुख्यता  नगर निगम के साथ ही अदालतों की ओर से श्रमदान भी किया जा रहा है। अभियान में शामिल लोगों से पर्यावरण की स्वच्छता को लेकर शपथ पत्र भी भरवाए जाएंगे। अभियान में प्रदेश के विभिन्न संगठन, पालिका और नगर निकाय प्रतिभाग कर रहे है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अनुज संघल की ओर से पूर्व में जारी की गई अधिसूचना के आधार पर उत्तराखंड में स्वच्छता के महा अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत हाईकोर्ट, जिला कोर्ट व उसके अधीनस्थ न्यायालयों की ओर से सुबह 8 बजे से 4 घंटे तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान में एसएलएसए, उत्तराखंड बार काउंसिल, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन व एडवोकेट जनरल, मुख्य स्थायी अधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता हिस्सा ले रहे है। यह अभियान पर्यटन स्थल, तीर्थ स्थल व कचरा संवेदनशील स्थानों पर चलाया जा रहा है। इसके बाद पर्यावरण के प्रति जागरूकता व स्वच्छता के लिए शपथ पत्र भरवाए जाएंगे। अल्मोड़ा निवासी जितेंद्र यादव की जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

Select Language

Advertisement