Connect with us

उत्तराखण्ड

श्यामपुर पुलिस ने हुडदंगबाजों को पढ़ाया मर्यादा का पाठ

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कार सीज कर हुडदंगियों के खिलाफ कार्रवाई करी

श्यामपुर(हरिद्वार)- श्यामपुर पुलिस ने चलती कार से सड़क पर बोतल फोड़ने और हुडदंग मचाने के आरोप में दो हुडदंगियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने हुडदंगियों की कार सीज कर दी है। पुलिस के मुताबिक चीला की ओर से एक कार बहुत तेजी से चौकी चंडीघाट की तरफ आई। जिसमें चालक के साथ बैठे व्यक्तियों द्वारा हुड़दंग मचाते हुए चलती गाड़ी से कांच की बोतल को जानबूझकर सड़क पर पटक कर तोड़ा जा रहा था व हो-हल्ला मचाते हुए सिटी की तरफ अपने वाहन को भगा दिया। वायरलेस के माध्यम से सूचना फ्लैश करने के कुछ समय के भीतर ही वाहन को सिटी क्षेत्र में पकड़ लिया गया। वाहन को चालक समेत सवार व्यक्ति को चौकी चंडीघाट लाया गया। पुलिस ने वैध कागजात न दिखा पाने पर उक्त वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया। सड़क पर बोतल फोड़ने वाले चालक के साथी का पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान कर भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी गई। पुलिस पूछताछ में युवकों ने अपना नाम निश्चय पुत्र कमलकांत निवासी फूटवाल ग्राउंड कनखल (चालक) और अनमोल पुत्र राजेश निवासी चाबरी बाजार दिल्ली बताया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हुडदंगियों की कार सीज कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिमी यूपी से ट्रक चोर को ट्रक समेत पकड़ लाई हरिद्वार पुलिस, चोरों ने डेढ़ लाख रूए में किया था सौदा, ट्रक कटवाने की हो चुकी थी तैयारी

Select Language

Advertisement