Connect with us

नई दिल्ली

30 जून को होगा विश्व हिंदू महासंघ भारत इकाई उत्तराखंड का शपथ ग्रहण समारोह

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हिंदू जागरण शुभारंभ यात्रा का शंखनाद

हरिद्वार। विश्व हिंदू महासंघ भारत, इकाई उत्तराखंड का शपथ ग्रहण समारोह एवं हिंदू स्वाभिमान जागरण यात्रा का शंखनाद कार्यक्रम दिनांक 30 जून,2023 दिन शुक्रवार को स्थानीय होटल में आयोजित किया जाएगा। विश्व हिंदू महासंघ भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने बताया कि कार्यक्रम में दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड सहित अन्य प्रांतों के पदाधिकारी शिरकत करेंगे हैं। उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अनुराग धीमान एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सहदेव सिंह कार्यक्रम को सफल बनाने के जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ गणमान्य संत समाज भी उपस्थित रहेगा। इस मौके पर
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री योगी राजकुमार नाथ, उपाध्यक्ष महामंडलेश्वर सत्यानंद गिरी, हिंदू हृदय सम्राट योग गुरु दीपांकर महाराज, राष्ट्रीय सचिव विक्रम गोस्वामी, हरीश वर्मा सहित उत्तर प्रदेश गो रक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष योगिंद्र सिंह, यूपी प्रदेश मंत्री पंकज वालिया, बिल्लू प्रधान मेरठ मंडल प्रभारी , मातृ शक्तियों , व अनेकों गण मान्य उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को विश्व हिंदू महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष कालिका पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत आनलाईन संबोधित करेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement