Connect with us

नई दिल्ली

एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस का पकड़े नशे के सौदागर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

1500 नशीले इंजेक्शन बरामद, आठ महीने से कर रहे थे काला कारोबार
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए दो नशे के दो सौदागरों को पकड़ा है। आरोपियों से 1500 नशीले इंजेक्शन (लीजेसिक 3000ml) बरामद हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त करामत अली पुत्र शराफत निवासी ग्राम सलेमपुर रानीपुर और प्रिंस पुत्र महिपाल सिंह निवासी ग्राम केलबकरी मिलक थाना नौगांवा सादात जिला अमरोहा यूपी हैं। आरोपियों को धनौरी नहर पटरी।रोड डबल पुल, गोकुल वाटिका सुमननगर के पास से पकड़ा है। दोनों मोटरसाइकिल से जा रहे थे। आरोपियों ने बताया कि है कि वह आठ महीने से नशीले इंजेक्शनों की तस्करी करते हैं। लक्सर से इंजेक्शन लेकर आते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement