Connect with us

नई दिल्ली

झुकना मैंने सीखा नहीं

Published

on

खबर शेयर करें 👉

झुकना मैंने सीखा नहीं,किसी भी हालातों से।
दीप जलाना है मुझको, खुद अपने ही हाँथों से।

एक अकेला खड़ा है देखो, लड़ने को तैयार यहाँ। क्यों नहीं आकर लोग पकड़ते, उसके उन हाँथों को।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. अरविंद शर्मा बने आईएमए काशीपुर अध्यक्ष

यूँ तो अकेला ही देखो, वो कुछ भी कर सकता है। गर मिला साथ सभी का, वो इतिहास रच सकता है।

देखी दुनियाँ, देखे लोग, सबके मुँह पर ताले हैं। कोई किसी का नहीं यहाँ, अन्दर बहुत घोटाले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स में पूर्व सैनिकों को ईसीएचएस के तहत कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाएं

सच्चाई की राह पर मैंने, अपने कदम बढ़ाये है। दुश्मन भी यहाँ पर मुझको, कभी झुका न पाये हैं।

डॉ. कल्पना कुशवाहा ‘सुभाषिनी’

Select Language

Advertisement