Connect with us

हरिद्वार

डॉक्टर डे पर शिविर लगाकर की गई लोगों के स्वास्थ्य की जांच

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एसोसिएशन ऑफ एलायंस क्लबस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 179 N हरिद्वार और भारत विकास परिषद ने माडल कालोनी में लगाया कैम्प

हरिद्वार। एसोसिएशन ऑफ एलायंस क्लबस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 179 N हरिद्वार तथा भारत विकास परिषद (भेल शाखा) हरिद्वार ने संयुक्त रूप से एक मेडिकल कैम्प लगाया गया। माडल कालोनी में डाक्टर डे के उपलक्ष्य में आयोजित किया जिसमें मेदांता अस्पताल गुड़गांव के Cardiology and Nuro के विशेषज्ञ डाक्टर की टीम ने रोगियों को चेक किया और चिकित्सीय सहायता प्रदान की।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने 150 ग्राम चरस के साथ तस्कर दबोचा

Dr vinay Balyan Cardiologist और डा Ishan Vandan   ने Neurology में अपनी सेवाएं दी। एलायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 179N ने एक कदम और आगे बढ़ते हुए। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट हरिद्वार के 5 प्रख्यात Specialist डा कुमार प्रशांत जया मैक्सवेल अस्पताल, बहादराबाद , ऋषिकुल  यूनिवर्सिटी के डा संजय त्रिपाठी व डा नरेश चौधरी और सरकारी अस्पताल के डा विकास और कैंसर चिकित्सा प्रमुख वैध एम आर शर्मा, गुरुकृपा आयुर्वेदिक चिकित्सालय हरिद्वार को माला पहनाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रत्येक भारतवासी के हृदय में विराजमान हैं प्रभु श्रीराम: स्वामी उमाकांतानंद सरस्वती

मेडिकल कैम्प का उद्घाटन एली अविनाश ओहरी PIP Alliance ने किया। इस अवसर पर एलायंस क्लबस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 179 N की तरफ से एली श्रीराम गुप्ता डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, एली सुखपाल सिंह राना VDG I , एली मनोज शर्मा डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव, एली विदेश गुप्ता डिस्ट्रिक्ट पीआर वो एली सुरेश गुप्ता जुर्स क्लब तथा एली ए के दादू डिस्ट्रिक्ट चीफ़ एडवाइजर  उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement