Connect with us

नई दिल्ली

12 दिन में ऐसे धंसा जोशीमठ, इसरो ने जारी की सेटेलाइट फोटो

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर ने जोशीमठ भू-धंसाव की पहली सैटेलाइट फोटो जारी की हैं। जोशीमठ के भू धंसाव की फोटो काटरेसैट-2एस सैटेलाइट की मदद से ली गई हैं।


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था के हैदराबाद स्थित नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर ने सैटेलाइट से जोशीमठ की आपदा का जायजा लिया है। उसके अनुसार जोशीमठ शहर धंस जाएगा। एनआरएससी की रिपोर्ट में बताया गया है कि अप्रैल से नवंबर 2022 तक जमीन धंसने का मामला धीमा था। इन सात महीनों में जोशीमठ 8.9 सेंटीमीटर धंसा है। 27 दिसंबर 2022 से लेकर 8 जनवरी 2023 तक यानी 12 दिनों जमीन धंसने की तीव्रता 5.4 सेंटीमीटर हो गई। यानी की 12 दिनों जोशीमठ को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम जाने वाली नैनी-दून जन शताब्दी ट्रेन को पलटने की साजिश का जल्द खुलासे के दावा, मंडल के कमांडेंट ने किया निरीक्षण

Select Language

Advertisement