Connect with us

हरिद्वार

251 शहीदों के नाम शरीर पर गुदवाकर हरिद्वार कांवड़ लेने पहुंचा शिवभक्त विजय हिंदुस्तानी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

51 तिरंगे झंडे भी लगाए, क्या बोला शिवभक्त आप भी सुनिए

हरिद्वार। कांवड़ मेला में एक शिवभक्त 251 शहीदों के नाम शरीर पर गुदवाकर हरिद्वार कांवड़ लेने पहुंचा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली निवासी विजय हिंदुस्तानी सबके आकर्षण का केंद्र रहा। विजय हिन्दुस्तानी ने 251 शहीदों के नाम शरीर पर गुदवाने के साथ 51 तिरंगे झंडे भी पिन से शरीर में चिपकाए हैं। विजय हिन्दुस्तानी ने किसी मनोकामना के लिए नहीं बल्कि शहीदों के सम्मान में कांवड़ उठाई है। विजय ने बताया कि देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों की सलामती की कामना लेकर वह कावड़ लेने हरिद्वार पहुंचे हैं। पुलवामा अटैक के बाद उन्होंने देश के शहीद 251 वीर जवानों के नाम अपने शरीर पर गुदवाए है और 51 तिरंगे झंडे लगाकर वे कांवड़ लेने आए हैं। भगवान शिव से उनकी केवल एक ही मनोकामना है कि देश का कोई भी जवान शहीद ना हो और देश तरक्की करता रहे।

Select Language

Advertisement