Connect with us

हरिद्वार

हल्दूचौड़ के युवक की जयपुर के एक होटल में संदिग्ध हालात में मौत हो, शरीर में चोटों के निशान और हाथ-पैर फ्रैक्चर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

परिवार में मचा कोहराम, एक महीने पहले ही लगी थी होटल में जॉब
हल्द्वानी। हल्दूचौड़ के युवक की जयपुर (राजस्थान) के एक होटल में बीते गुरुवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के दूसरे दिन मौके पर पहुंचे परिजनों के मुताबिक युवक के शरीर में चोटों के निशान और हाथ-पैर फ्रैक्चर मिला है।
जानकारी के अनुसार दौलिया डी-क्लास निवासी मयंक पपोला उर्फ निखिल (22) ने गोरापड़ाव स्थित निजी संस्थान से होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया था। करीब एक माह पहले उसकी जयपुर के मालवीय नगर स्थित नामी होटल में नौकरी लगी थी। बीते गुरुवार को उसकी मौत की सूचना होटल संचालकों ने परिजनों को दी।
निखिल के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। देर शाम परिजन शव लेने के लिए जयपुर रवाना हुए। शुक्रवार सुबह निखिल का लहूलुहान शव देखकर परिजन दंग रह गए। उसके शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान थे। जबकि हाथ और पैर में फ्रैक्चर था। मृतक के मामा राजेंद्र सिंह बिष्ट ने जयपुर की कोतवाली में घटना की तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। इस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 और 120 बी सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement