Connect with us

मौसम

प्रदेश में बारिश जारी, आज भी इन पांच जिलों में येलो अलर्ट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पौड़ी, चमाेली, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में आज भी भी 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद
देहरादून।
मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में भारी वर्षा की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।
पौड़ी, चमाेली, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में गुरुवार को भी 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। ऋषिकेश, हरिद्वार में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। राज्य के छह जल विद्युत गृहों में उत्पादन ठप है।
बारिश से बदरीनाथ हाईवे पातालगंगा में पांच साल बाद एक बार फिर भूस्खलन जोन उभर गया है। पाताल गंगा की पहाड़ी में भूस्खलन से एक घंटे तक रुक-रुककर पत्थरों की वर्षा होती रही। हालांकि इस दौरान ट्रैफिक रुकने व हाईवे पर आरसीसी हाफ टनल होने के चलते कोई नुकसान नहीं हुआ है। बताया गया कि 4:55 मिनट पर पाताल गंगा के पास पहाड़ी से भूस्खलन के बाद पत्थरों की वर्षा हुई। धुंऐ का गुब्बार आस पास के क्षेत्र में फैल गया इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने आवाज मारकर हाईवे पर चल रहे यात्रियों को रोका गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement