Connect with us

हरिद्वार

धार्मिक एवं समाजिक दायित्वों का निर्वहन, पूर्वांचल उत्थान संस्था का उद्देश्य: पांडेय

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सावन में कांवड़ियों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं: बीएन राय
पूर्वांचल उत्थान संस्था के सदस्यों ने कांवड़ियों को जल-फल सेवा प्रदान कर पुण्य लाभ अर्जित किया
हरिद्वार।‌
अपने समाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए तीर्थनगरी हरिद्वार की धार्मिक एवं सामाजिक सरोकारों से जूडी़ संस्था पूर्वांचल उत्थान संस्था के तत्वावधान में  शिवभक्त कांवड़ियों के लिए एक दिवसीय जलपान की व्यवस्था का प्रबंध किया गया।
पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पांडेय एवं महासचिव बीएन राय के नेतृत्व में गुरुवार को संस्था के सदस्यों ने स्थानीय  लोगों के सहयोग से कांवड़ यात्रा मार्ग पर कांवड़ियों को जल और फल वितरित कर सेवा  प्रदान की। इस मौके पर पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष सीए अध्यक्ष सीए आशुतोष पांडेय ने  कहा कि भारी बारिश के मध्य कांवड़ यात्रा निर्बाध गति से जारी है।‌ कांवड़ियों के कदम थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शासन प्रशासन और समाजिक संस्थाओं, राजनेताओं की ओर से कांवड़ियों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस कड़ी में पूर्वांचल स्थान संस्था के सदस्यों ने विधि एक दिवस के कावड़ सेवा का निर्णय लिया इस में गुरुवार को संस्था के महासचिव बीएन राय, मिथिलेश तिवारी, राज किशोर गुप्ता, रूप लाल यादव, रंजीता झा सहित अन्य सदस्यों के सहयोग से कांवड़ियों के लिए जल और फल सेवा प्रदान की गई है।‌ संस्था के महासचिव बीएन राय ने कहा सावन माह में शिवभक्त कांवरियों की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं है। भगवान शिव की साधना में लीन कावड़िए साक्षात भगवान शिव का दर्शन कराने के लिए अवतरित होते हैं। ऐसे  में कांवड़ियों की सेवा शिव सेवा के समान ही है। वरिष्ठ सदस्य रूपलाल यादव ने कहा कि पूर्वांचल उत्थान संस्था सदैव धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करती आई है। इस कड़ी में जालौर फल के साथ एक दिवसीय कांवड़ सेवा प्रदान की गई है। भविष्य में इसे विस्तृत रूप दिया जाएगा। उन्होंने स्थानीय गौरव वर्मा , दीपक नेगी, अमित पाल सहित  सहित अन्य गणमान्य का आभार  व्यक्त किया। पूर्वांचल उत्थान संस्था के सदस्य आशीष कुमार झा, रंजीता झा, विभाष मिश्रा,  दीपक कुमार झा, काली प्रसाद साह, विष्णुदेव ठेकेदार, विनोद साह, राम सागर यादव, राम सागर जयसवाल, अनिल झा, पं भोगेंद्र झा, पंडित तरूण शुक्ला सहित अन्य लोगों ने संस्था के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए अपनी शुभकामनाएं दी है। इसके पूर्व शनिवार को पूर्वांचल महासभा के पदाधिकारियों ने संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में कांवड़ियों को सेवा प्रदान की थी। इस मौके पर विवेक कुमार राज तिवारी रमेश पांडे ईश्वर पांडे विनीत तिवारी संचित ध्रुव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहें थे।

यह भी पढ़ें 👉  ज्येष्ठ एकादशी को गायत्री जन्मोत्सव मनाने की पौराणिक परंपरा, 31 मई को मनाया जाएगा गायत्री जन्मोत्सव: स्वामी रामभजन वन
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement