Connect with us

हरिद्वार

सोमवारी सोमवती अमावस्या का बेहद शुभ योग: ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मिथिला विश्वविद्यालय पंचांग के अनुसार 17 जुलाई के शाम 05.21 से आरम्भ होगा

“ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान” प्रताप चौक सहरसा बिहार के संस्थापक एवं निर्देशक ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा जी ने बतलाया है की 17 जुलाई को ही श्रावण मास की दूसरी सोमवारी होंगी,अबकी बार श्रावण महीने के दूसरे सोमवार को सोमवती अमावस्या पड़ने जा रही है,इस दिन सुहागन महिलाओ द्वारा अपने पति के दीर्घायु होने के लिए व्रत रखा जाता है,इस विशेष संयोग के दिन आप शिवशंकर की पूजा,रुद्राभिषेक के अलावा अपने पितरों के लिए विशेष पूजा-पाठ कर सकते हैं,पीपल के पेड़ की पूजा एवं परिक्रमा अवश्य हो तो बेहतर माना जाता है!
ज्ञात हो कि मलमास अर्थात पुरषोत्तम मास शुक्ल प्रतिपदा से प्रारम्भ होकर अमावस्या को समाप्त होती है, पूर्णिमा इसके बीच मे ही होती है!
मिथिला विश्वविद्यालय पंचांग के अनुसार,इस बार मलमास 17 जुलाई शाम 05.21 से आरम्भ होकर 16 अगस्त को ख़त्म होगी!ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा जी ने बताया कि ज्योतिष मे 02.5 वर्ष ,05 पखवाड़े,03 दिन और 01 दिन का आठवाँ भाग बीत जाने पर अधिकमास होता है, कैलकुलेशन के आधार पर 32 महीने 18 दिन बीत जाने पर मलमास होता है!

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में बारात की कार खाई में गिरी, पांच की दर्दनाक मौत

मलमास मे क्या करें क्या ना करें

ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा जी बताते है, कि गुरु के अस्त एवं सूर्य के सिंह राशि मे स्थित होने पर अधिक मास मे जो वर्जित कर्म है उसे बिलकुल नहीं करें,
इस मलमास मे दैनिक नियमित पूजा, श्राद्ध,या किसी जातक कि कुंडली मे मार्केश वगैरह है, तो उसकी शांति हेतु पूजा हो सकती है, लेकिन विवाह, प्रतिष्ठा, गृहप्रवेश,उपनयन, मुंडन इत्यादि बिलकुल भी नहीं करना चाहिए, इस मास के मध्य मे स्नान, जप, दान एवं पितृ तर्पण जरूर करें, तो उनके ये सारे कर्म ऊर्जावान करते है,और काफ़ी लाभदायक होते है!

Select Language

Advertisement