Connect with us

नई दिल्ली

तेज रफ्तार लग्जरी कार ने भीड़ में 9 लोगों को मौत के घाट उतारा, 13 लोग घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अहमदाबाद में गुरुवार को एक फ्लाईओवर पर दुर्घटनास्थल पर एक तेज रफ्तार लग्जरी कार भीड़ से टकरा गई, जिससे 9 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  जोशीमठ के परसारी गांव में भालू का बच्चा फंसा, वन विभाग ने मुक्त कराया

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना आधी रात को सरखेज-गांधीनगर राजमार्ग पर इस्कॉन पुल पर हुई, जब कार, 100 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से चल रही थी, दो वाहनों के बीच दुर्घटना के बाद वहां जमा भीड़ में घुस गई।
स्थानीय मीडिया ने बताया कि मृतकों में बोटाद और सुरेंद्रनगर के युवा शामिल थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर नीताबेन हरगोवनभाई देसाई, DCP ट्रैफिक, अहमदाबाद ने कहा कल रात जो हादसा हुआ उसमें 9 लोगों की मृत्यु हो गई और 10-11 लोग घायल हो गए। कार चालक अस्पताल में है और डॉक्टर की सलाह के मुताबिक हम उसे गिरफ़्तार कर लेंगे। इस मामले में सभी मृतकों को न्याय मिले, हम ऐसी कोशिश करेंगे। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय एवं परिसर संस्थानों में पीएचडी में प्रवेश परीक्षा की आंसर-की जारी

Select Language

Advertisement