Connect with us

नई दिल्ली

यहां लिफ्ट में दबकर युवक की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली।  मालवीय नगर थाना क्षेत्र में अरविंदो मार्ग पर एक फुट ओवरब्रिज की लिफ्ट और उसकी दीवारों के बीच में फंसकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को निकाल लिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी के हवाले से बताया गया कि शनिवार रात साढ़े आठ बजे कुछ छात्रों के लिफ्ट में फंसने की सूचना मिली। बताया कि कुछ छात्र हैं जो है लिफ्ट में चढ़कर ओवरब्रिज पर जा रहे थे कि तभी लिफ्ट रुक गई। इससे छात्र लिफ्ट में फंस गए और लिफ्ट का गेट भी टूट गया। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक लिफ्ट के अंदर से तीन छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल जा चुका था। छानबीन के दौरान फुट ओवर ब्रिज वाले तल पर लिफ्ट के प्रवेश द्वार पर लिफ्ट और उसकी दीवार के बीच में एक 25 वर्षीय लावारिस व्यक्ति फंसा मिला।

यह भी पढ़ें 👉  हॉलीवुड की 'द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप' का धमाकेदार प्रदर्शन, बॉक्स ऑफिस पर 'सैयारा' से कड़ी टक्कर

Select Language

Advertisement