Connect with us

धर्म-कर्म/मेले-पर्व

मकर संक्रांति पर खिचड़ी का वितरण पुण्य का कार्य: मिश्रा

Published

on

खबर शेयर करें 👉
  • मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं को श्री बालाजी शनिदेव मंदिर पर चाय व खिचड़ी प्रसाद किया वितरण

हरिद्वार। जगजीतपुर पीठ बाजार स्थित श्री बालाजी शनिदेव मंदिर के प्रबंधक एवं स्थानीय निवासियों के द्वारा मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर श्रद्धालु भक्तों को चाय प्रसाद व खिचड़ी प्रसाद वितरण किया। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के प्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि वह मकर सक्रांति पर्व पर खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम करते हैं।

उन्होंने मकर सक्रांति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस पर्व पर खिचड़ी का वितरण करना पुण्य माना जाता है। उन्होंने कहा कि मकर सक्रांति पर दान पुण्य करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है और इस दिन दान पुण्य करने की विशेष परंपरा हिंदू धर्म में मौजूद है और सेवा में ही भगवान हैं। अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व पूरे देश में मनाया जाता है। मंदिर के पंडित पंकज जोशी ने कहा कि सूर्य उत्तरायण की स्थिति मकर सक्रांति से से ही प्रारंभ होती है। मकर सक्रांति के दिन स्नान ध्यान और दान का विशेष महत्व होता है। श्रद्धा पूर्वक किए गए दान से सहस्त्र गुना पुण्य फल की प्राप्ति होती है और व्यक्ति का जीवन उन्नति की ओर आगरा होता है। लक्की वालिया व कृष्णलाल प्रजापति ने कहा कि भगवान सूर्य नारायण की आराधना को समर्पित मकर संक्रांति का पर्व समरसता का संदेश देता है। पूरे देश में मकर संक्रांति उत्साहपूर्वक मनाया जाता है।उन्होंने कहा कि बुराईयों का त्याग कर सदमार्ग पर चलते हुए समाज सेवा में योगदान दें। इस दान पर्व के मौके पर अधिक से अधिक दान पुण्य करना चाहिए। मां गंगा के आशीर्वाद से परिवारों में सुख समृद्धि का वास होता है। प्रसाद वितरण करने वालों में शुभम, हर्ष मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, शशि मिश्रा, अंजली मिश्रा, कृष्णलाल प्रजापति, बिट्टू कुमार, सीमपाल कश्यप, लक्की वालिया, विकास कुमार आदि भक्तगण उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement