Connect with us

देहरादून

बरेली के युवक ने सेलाकुई की युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

युवक ने दूसरी जगह तय कर ली शादी, मुकदमा दर्ज
देहरादून। बरेली के एक युवक ने सेलाकुई में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। युवती को धोखा देकर बाद में शादी कहीं और कर ली। आरोपी के खिलाफ बरेली के थाना सिरौली में मुकदमा दर्ज होने के बाद सेलाकुई में केस को ट्रांसफर किया गया है। सेलाकुई थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
थाना सिरौली में युवती ने दर्ज कराया था कि उसकी शादी करीब 6 माह पूर्व महीपाल निवासी सुकली थाना शाही जिला बरेली के साथ तय हुई थी, जिसके बाद उसके माता पिता ने सगुन की रस्म पर वर पक्ष को 20 हजार रुपये दिये थे। इसके बाद लड़का महीपाल उससे फोन पर बात करता रहा। इसके बाद देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में जहां उसका परिवार रहता है। वहां पहुंच गया। उसके माता पिता की गैर मौजूदगी में उसके घर आने जाने लगा। इसी दौरान उसने उससे शारीरिक संबंध बना लिए। अब उससे शादी करने से मना कर रहा है।
महीपाल ने दूसरी जगह शादी ग्राम हाफिजगंज थाना अलीगंज जिला बरेली में 6 जून 23 को तय कर ली है। इस बात का पता लगने पर वह मदद को थाने गई। थानाध्यक्ष मोहन सिंह के अनुसार घटनास्थल सेलाकुई का होने के कारण यह केस यहां थाने में ट्रांसफर हुआ है। जिसकी जांच की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement