Connect with us

नई दिल्ली

डीके स्पोर्ट्स एकेडमी बनी अंडर-13 विजेता

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शहीद पूर्व सैनिक हरक सिंह की स्मृति में आयोजित मैच में एकलव्य किक्रेट एकेडमी को हराया
हल्द्वानी।
कीर्ति चक्र से सम्मानित शहीद पूर्व सैनिक हरक सिंह की स्मृति में आयोजित प्रथम अंडर -13 क्रिकेट  प्रतियोगिता में आज फाइनल डीके स्पोर्ट्स एकेडमी, हल्द्वानी एवम एकलव्य किक्रेट एकेडमी के मध्य खेला गया।डीके स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम विजेता बनी।
एकलव्य क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, एकलव्य क्रिकेट एकेडमी ने पहले खेलते हुए  40 ओवरों में  8विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए , जिसमे कुनाल ने  50 रन , विवेक ने 41 रनो का योगदान दिया। डी के स्पोर्ट एकेडमी की ओर से ओम ने 4 विकेट  एंव हार्दिक राज बिष्ट ने 1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी डी के स्पोर्ट्स एकेडमी ने 2 विकेट के नुकसान पर जीत के लिए जरूरी 169 रन 37.5 ओवरों में  प्राप्त कर लिया जिसमें शैली मेहरा ने नाबाद 52 रन, हार्दिकराज बिष्ट ने नाबाद 42 रन एंव भावेश रावत ने 32 रनों का योगदान दिया। एकलव्य की ओर से कुनाल एंव नितिश ने 1-1 विकेट लिया।
आज के मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी डी के स्पोटर्स की शैली मेहरा रही  एवम उपविजेता टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कुनाल रहे,
प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब विवेक, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज ओम, सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर सात्विक पांडे, सर्वश्रेष्ठ फील्डर नितिश।
आज के मैच का शुभारंभ रणजी खिलाड़ी दिक्षाशु नेगी के द्वारा किया गया,आज के मैच के निर्णायक दीपक कोश्यारी एवम यशराज बसेड़ा , स्कोरर गौरव दानी, मुकेश भट्ट रहे, आज के मैच का पुरुस्कार वितरण क्रिकेट एशोशियसन ऑफ उत्तराखण्ड के पूर्व कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा  के द्वारा किया गया। इस दौरान , दान सिंह कन्याल, दानसिंह भंडारी, महेंद्र बिष्ट, धीरेंद्र डालाकोटी, विनय जोशी, हेमंत जोशी, , गणेश रावत, हरीश नेगी , मनोज मेहरा, विनोद मेहरा , विनोद जोशी, महेंद्र बिष्ट, राजू भैसोड़ा, हरीश रजवार, सुधाकर जोशी , जीवन मिश्रा, विजय कुकशाल, विनोद वर्मा, त्रिलोक सिंह जीना आदि उपस्थित रहे ।

Select Language

Advertisement