Connect with us

नई दिल्ली

खालिस्तानी टाइगर फोर्स के आतंकी से जुड़ा है जस्सा!

Published

on

खबर शेयर करें 👉

खुफिया एजेंसियां अलर्ट, दिल्ली में पकड़ा गया था गूलरभोज का जस्सा
रुद्रपुर। पेरौल पर फरार और दिल्ली में आतंकी गतिविधि में गिरफ्तार जगजीत सिंह उर्फ जग्गा उर्फ जस्सा का खालिस्तानी टाइगर फोर्स का खूंखार आतंकी अर्शदीप डल्ला के संपर्क सामने आने से खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मचा है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: करण पंडित बने अखंड परशुराम अखाड़े के जिला अध्यक्ष, समर्थकों में भारी उत्साह

जस्सा 2018 में चालक की हत्या के आरोप में तीन साल तक हल्द्वानी जेल
में रहा था। पुलिस ने उसे उस वक्त मुठभेड़ में झनकइया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। अप्रैल 2022 को बहन की शादी के नाम पर 20 दिन की पैरोल पर आया और फरार हो गया। करीब आठ माह बाद उसे दिल्ली में आतंकी गतिविधि में एटीएस ने पकड़ा है। एटीएस ने दिल्ली से नौशाद और यूएस नगर के गूलरभोज के ग्राम कोपा कूपाली के जगजीत को आतंकी गतिविधियों में गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बढ़ते प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में बाहरी टैक्सियों पर रोक की तैयारी, 13 नवंबर से लागू हो सकती है पाबंदी

Select Language

Advertisement