Connect with us

नई दिल्ली

रेरा के विरोध में युवा किसान संघर्ष समिति ने हस्ताक्षर अभियान चलाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सरकार को आगामी 8 सितंबर को एक बड़ी रैली के रूप में इसका जवाब दिया जाएगा : बलजीत सिंह

हल्द्वानी- किसान संघर्ष समिति द्वारा पिछले 21 दिनों से रेरा के खिलाफ आंदोलन अभी जारी है। आंदोलन के अंतर्गत आज युवा किसान संघर्ष समिति ने तहसील परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया। युवा किसान संघर्ष समिति संयोजक बलजीत सिंह ने बताया कि जिस तरह प्राधिकरण द्वारा रेरा एक्ट लागू करके किसानों को परेशान किया जा रहा है। उसका जवाब आगामी 8 सितंबर को एक बड़ी रैली के रूप में दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह हल्द्वानी में रेरा के नाम पर प्रशासन ने किसानों को प्रॉपर्टी का काम करने वाले और तहसील से लेकर कई ऐसे रोजगार करने वाले लोगों को परेशानी में लाकर खड़ा कर दिया है। उसका जवाब अब जनता देगी, 21 दिन से जिले के विभिन्न स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से समर्थन इकट्ठा किया जा रहा है, जिसके बाद रेरा के विरोध में आगामी 8 सितंबर को एक बड़ी व्यापक रैली होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में टेंपो में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना से आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने घेरी कोतवाली

Select Language

Advertisement