Connect with us

नई दिल्ली

मोरक्को में भूकंप के एक झटके ने 1037 लोगों की ले ली जान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। मोरक्को में शुक्रवार देर रात आए भूकंप ने 1,037 लोगों की जान ले ली, जबकि 1,200 से ज्यादा घायल हैं। घायलों में 721की हालत गंभीर है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.8 मापी गई।
भूकंप का असर मराकेश शहर से लेकर एटलस पर्वत पर स्थित गांवों तक था। अधिकतर मौतें मराकेश और भूकंप के केंद्र के निकट स्थित पांच प्रांतों में हुई हैं। ऐसे में मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है। भूकंप के बाद प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई और जगह-जगह मलबे का ढेर होने के कारण यातायात बाधित हो गया।
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार रात 11:11 बजे आए। इस समय ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे। लोग जान बचाने के लिए भागे। इस भूकंप का केंद्र मराकेश से लगभग 70 किलोमीटर दक्षिण में अल हौज प्रांत के इघिल शहर में था।

Select Language

Advertisement