Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन दरोगा के 316 पदों में से 292 पर अंतिम परिणाम घोषित किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अन्य पिछड़ा आयोग के 18 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों में कमियां पाए जाने पर इनके परिणाम पर लगाई रोक

देहरादून। दिसंबर 2019 से जो युवा वन दारोगा बनने का ख्वाब देख रहे थे, उनकी मुराद अब जाकर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पूरी कर दी है। आयोग ने कुल 316 पदों में से 292 पर अंतिम परिणाम घोषित करने के साथ ही मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है। अन्य पिछड़ा आयोग के 18 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों में कमियां पाए जाने पर इनके परिणाम रोक दिए गए हैं।
प्रमाण पत्रों का सत्यापन होने के बाद ही इन पर निर्णय किया जाएगा। मेरिट लिस्ट में 185 पुरुष और 107 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत की ओर से जारी मेरिट लिस्ट में स्पष्ट किया गया है कि यह सूची निधि जोशी व अन्य बनाम उत्तराखंड राज्य तथा विशेष अपील में नैनीताल हाईकोर्ट के निर्णय के अधीन रहेंगी। क्योंकि, कोर्ट में विचाराधीन वाद के मुताबिक वन दरोगा के 211 पद पदोन्नति से भरे जाने हैं।
कोर्ट का यह आदेश भर्ती प्रक्रिया पूरी होने से ठीक पहले आया था। यदि ऐसा होता है तो सीधी भर्ती के महज 105 पद ही शेष रह जाएंगे। इसके अलावा भी यह भर्ती (वर्ष 2021 की) परीक्षा में हुई नकल के चलते दिसंबर 2022 में निरस्त की जा चुकी है। 11 जून 2023 को 316 पदों पर दोबारा परीक्षा कराई गई। हालांकि, इसके परिणाम भी पदोन्नति संबंधी आदेश के चलते लंबे समय तक अटके रहे।
अब भले ही आयोग ने मेरिट लिस्ट जारी कर दी है, लेकिन इसे कोर्ट के आदेश के अधीन ही रखा गया है। दयाधर भट्ट ने किया टाप वन दरोगा भर्ती परीक्षा की मेरिट लिस्ट पर दयाधर भट्ट ने पहला स्थान पाया है। उन्हें सर्वाधिक 85 अंक मिले हैं। वहीं, मेरिट लिस्ट के टाप टेन में सात महिला अभ्यर्थियों और तीन पुरुष अभ्यर्थियों ने जगह बनाई।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 को मंजूरी और व्यावसायिक जल उपयोग पर लगेगा शुल्क

Select Language

Advertisement