Connect with us

नई दिल्ली

60 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले बंटी-बबली गिरफ्तार, गैंग सरगना कुलदीप के खिलाफ दर्ज हैं धोखाधड़ी के4 दर्जन मुकदमें

Published

on

खबर शेयर करें 👉

धोखाधड़ी में पहले भी जा चुका है जेल, 10 महीने बाद हाईकोर्ट से मिली थी बेल

हरिद्वार- आलीशान लोकेशन पर सुंदर घर बनाने का सपना दिखाकर एडवांस लेने वाले ऑक्टागन बिल्डर के मालिक व उसकी महिला साथी को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ कई मामले दर्ज है। आरोपी धोखाधड़ी के मामले में मामले में पहले भी जेल जा चुका है। गिरफ्त में आए शातिर बंटी-बबली को पुलिस न्यायालय में पेश करने की तैयारी में जुटी है। जबकि गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है।
गाढ़ी मेहनत की कमाई से शानदार लोकेशन पर प्लॉट खरीद कर अपना आशियाना तैयार करने की योजना बना रहे लोगों को सुहाने सपने दिखाकर ठगने वाले गैंग के मालिक कुलदीप नन्दराजोग दो आलिशान पॉश कालोनी “संतूर सिटी व हर हर गंगे” बसाने का उत्तर भारत के कई राज्यों की जनता को सुनहरा सपना दिखाता था। गैंग लीडर एवं इसके सदस्य स्वयं एवं अपने साथियो के साथ अपने आर्थिक एवं भौतिक लाभ हेतु सामुहिक रुप से लोगों से जमीन दिलाने के नाम पर पैसे लेकर धोखाधडी करते है, जिसके सम्बन्ध मे थाना बहादराबाद पर वर्तमान समय में कुल 45 एवं यूपी 3 मामले पंजीकृत हैं। पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी गैंग लीडर व उसके सदस्यों प्लॉट के नाम पर एडवांस रुपया ले लेते हैं और बाद में रजिस्ट्री नहीं करते हैं। इस पर एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल ने मामले की गंभीरता को समझते हुए एसओ बहादराबाद रविंद्र शाह को खुलासा करने के आदेश दिए थे। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने कुलदीप नन्दराजोग पुत्र सतपाल निदेशक ऑक्टागन बिल्डर्स एण्ड प्रमोटर्स प्रालि हाल पता डी-3 नोएडा गौतमबुद्धनगर नोएडा व उसकी सहयोगी अंजली त्यागी पुत्री चमन सिंह त्यागी निवासी 90 जी अनुकम्पा अपार्टमेन्ट अभय खण्ड इन्द्रापुरम गाजियाबाद को ऑक्टागन बिल्डर्स कार्यालय शान्तरशाह बहादराबाद से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद रविन्द्र शाह, एसएसआई आनंद मेहरा, एसआई प्रदीप राठौर, पंकज कुमार, ललिता चुफाल मौजूद रहे।

Select Language

Advertisement