Connect with us

उत्तराखण्ड

भाकियू किसान उत्थान के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष निष्कासित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

(गौरव कुमार)

पुराना आई कार्ड, नियुक्ति पत्र जमा न करने पर प्रदेश अध्यक्ष ने की कार्रवाई
हरिद्वार
। भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कश्यप ने किसान उत्थान के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा को निष्कासित कर दिया है। यूनियन के नियमों का पालन न करने पर अनिल शर्मा के खिलाफ निष्कासन की कार्यवाही की गई है।
प्रदेश अध्यक्ष विनोद कश्यप ने बताया कि नई कार्यकारिणी का गठन किया जाना है। जिसको लेकर सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के पुराने नियुक्ति पत्र साथ ही आई कार्ड राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव के पास जमा करने होते हैं। जिससे नए कार्यकारिणी का गठन किया जा सके। लेकिन अनिल शर्मा ने आईकार्ड और नियुक्ति पत्र जमा नहीं किए। जबकि उन्होंने यूनियन के नियमों का भी पालन नहीं किया। उन्हें कई बार कहा भी गया। उन्होंने कहा कि भारतीय
किसान यूनियन किसान उत्थान की नई कार्यकारिणी का नियुक्ति की जाएगी।
उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान किसानों की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करती आ रही है। किसान उत्थान किसानों के हक के लिए हमेशा लड़ाई लड़ती रहेगी। लेकिन इसके लिए यूनियन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा। यूनियन की गरिमा को बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश, जिला स्तर पर पदाधिकारी सभी नियम पूरे करते हुए हमेशा हर किसान की समस्या हल के लिए संघर्ष करने को तैयार रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी आज अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ जाएंगे अयोध्या में भगवान श्रीरामलला के दर्शन करने

Select Language

Advertisement