Connect with us

नई दिल्ली

बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिव्य दरबार में सुनी “लोगों की कम की बात”

Published

on

खबर शेयर करें 👉

परेड ग्राउंड में लगे दरबार मे किसी की लगाई अर्जी का खोला राज तो किसी से बोले वाई-फाई से पहुंच गई मुझ तक म्हारी बात

देहरादून। देहरादून केपरेड ग्राउंड में पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार लगा। शास्त्री ने अपने दरबार मे अर्जी लगाने वालों समस्या बता दी, जिससे लोग हैरत में पड़ गए। देर रात तक चले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी समेत राज्य के अन्य मंत्री भी मौजूद रहे। पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने उपहार स्वरुप रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया।
परेड ग्राउंड में आयोजित दरबार में पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों के पर्चे खोले। सबसे पहले देहरादून के एक व्यक्ति का पर्चा खुला। उसमें पारिवारिक समस्या बताई गई। इसके बाद एक महिला की अर्जी लगी। महिला ने कारोबार को लेकर समस्या थी। धीरेंद्र शास्त्री ने खुद महिला की समस्या बताई और फिर उसका समाधान भी बताया। इसके बाद बंजारावाला की एक महिला की अर्जी स्वीकार हुई। इस बीच धीरेंद्र शास्त्री ने दरबार में सबसे पीछे खड़े एक व्यक्ति को बुलाया।
उन्होंने कहा कि सबसे आखिरी में पेड़ के पास विजय नाम के व्यक्ति खड़े हैं उनकी अर्जी स्वीकार हुई है, वो आ जाएं। यह सुनते ही पूरा दरबार तालियों से गूंज गया। इसके बाद उन्होंने हेलमेट पहने खड़े एक व्यक्ति को बुलाया। उन्होंने कहा, जो तुम अपने दोस्तों से हमारे बारे में बात कर रहे थे, वो हमें हमारी वाई-फाई से सुनाई दे गई। इस तरह से उन्होंने दरबार में आए कई भक्तों को बुलाया जिनकी अर्जी स्वीकार हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अब किसानों को नहरों से खेतों की सिंचाई के लिए पानी मुफ्त मिलेगा

Select Language

Advertisement