Connect with us

नई दिल्ली

मिसाल: नाबालिक बेटी ने खुद रुकवाई अपनी शादी, पहुंची पुलिस चौकी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के मंडी पुलिस चौकी अंतर्गत एक 16 वर्षीय किशोरी पर परिजनों की ओर से जबरन शादी करने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। परिजनों की जबरदस्ती करने पर किशोरी मंडी पुलिस चौकी पहुंच गई। आपबीती सुनाई जिसके बाद पुलिस परिजनों को थाने बुलाकर समझा बुझा कर किशोरी को परिजनों के साथ भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से फतेहपुर यूपी वर्तमान समय में धानमिल क्षेत्र में रहने वाली एक कक्षा 9 में पढ़ने वाली 16 वर्षीय किशोरी गुरुवार को मंडी चौकी पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने पूछा तो बताया कि उसकी उम्र 16 साल है और वह कक्षा नौ में पढ़ती है। किशोरी ने कहा कि पिता, मां और भाई जबरन उसकी शादी फतेहपुर यूपी निवासी रिश्तेदार के बेटे के साथ करवाना चाहते हैं। पिछले माह से उस पर शादी का दबाव रहे हैं। मना करने के बाद भी परिजन जिद पर अड़े हुए हैं, छात्रा का कहना था कि वह भी पढ़ना चाहती है लेकिन घर वाले उसकी जगह थी शादी कर रहे हैं। छात्रा के शिकायत के बाद पुलिस माता-पिता को चौकी बुलाया जहां पुलिस ने परिजनों को हिदायत दी कि 18 वर्ष से पहले शादी करना कानूनी अपराध है और छात्रा के बिना मर्जी से आप शादी नहीं कर सकते हैं जिसके बाद परिजन शादी नहीं करने की बात कही। पुलिस के पूछताछ में पिता ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। इस बीच अच्छा रिश्ता मिला तो शादी के लिए हां बोल दिया। अब बेटी मना कर रही है तो वह शादी नहीं करेंगे। मामले में चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंबोज ने बताया कि परिजनों को सख्त हिदायत दी गई है। चेतावनी दी है कि अगली बार शिकायत आने पर मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement