Connect with us

नई दिल्ली

दो लड़कियां एक-दूसरे को दे बैठी दिल, कर ली शादी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बंगाल की अन्नू की इंस्टाग्राम पर हुई रामपुर की संजू से दोस्ती, दिल्ली में मुलाकात
नई दिल्ली
। पश्चिम बंगाल की अन्नू और उत्तर प्रदेश के रामपुर की संजू रस्तोगी की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में है। दोनों युवतियां हैं। संजू रस्तोगी 21 तो अन्नू 31 साल की हैं। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी कर ली।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई।

यह भी पढ़ें 👉  जोशीमठ के परसारी गांव में भालू का बच्चा फंसा, वन विभाग ने मुक्त कराया

ढाई साल से पति-पत्नी की तरह साथ रहती है दोनों
पहली मुलाकात जनवरी 2021 में दिल्ली में हुई। इसके बाद अन्नू एक दिन संजू के घर रामपुर पहुंच गई और शादी के लिए प्रपोज कर दिया। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे और शादी कर ली। दोनों ढाई साल से साथ रह रही हैं। संजू यूट्यूबर है। 35 हजार सब्सक्राइबर्स और इंस्टाग्राम पर 20 हजार फॉलोअर हैं। संजू ने अपनी लव स्टोरी की ‌वीडियो शेयर की है। यूट्यू पर.दोनों लड़कियां अपनी दिनचर्या की वीडियो डालती हैं। उनके चाहने वाले उनके इस रिश्ते को सपोर्ट करते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement