Connect with us

उत्तराखण्ड

28 जनवरी को हल्द्वानी में मूल निवास और भू कानून की मांग को लेकर होगी महारैली

Published

on

खबर शेयर करें 👉

स्वाभिमान महारैली में 100 से ज्यादा संगठनों से जुड़े लोग जुटेंगे
देहरादून। मूल निवास और भू कानून की मांग जोर पकड़ती जा रही है। 28 जनवरी को हल्द्वानी में होने वाली मूल निवास स्वाभिमान महारैली में 100 से ज्यादा संगठनों से जुड़े लोग जुटेंगे। इस रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की जा रही है।
रविवार को दून के शहीद स्मारक पर मूल निवास भू-कानून समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें 28 जनवरी को हल्द्वानी में होनी वाली महारैली की तैयारियों पर चर्चा हुई। बताया गया कि हल्द्वानी में 28 को सुबह दस बजे सभी लोग बुद्ध पार्क में एकत्रित होकर मूल निवास और सशक्त भू कानून के लिए हुंकार भरेंगे। महारैली को सफल बनाने के लिए विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के साथ ही लोक कलाकारों से वार्ता की जा रही है। समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि हल्द्वानी में रैली को लेकर वहां के विभिन्न संगठन सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। रैली में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। देहरादून की तरह हल्द्वानी की महारैली भी ऐतिहासिक रहेगी।

Select Language

Advertisement