Connect with us

नई दिल्ली

OMG! पेट दर्द से कराह रहा था युवक, एक्स-रे में निकला स्टील का गिलास

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद पेट के अंदर का दृश्य देखकर डॉक्टर भी चौक गए

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। दरअसल साहिबगंज के रामपुर असली निवासी एक युवक 20 दिन से पेट दर्द से परेशान था। लोकल में दवाई खाने के बाद भी जब उसकी स्थिति ठीक नहीं हुई तो वहमेडिकल कॉलेज पहुंचा। यहां के ओपीडी में जब वह पहुंचा, तो डॉक्टर ने उसे एक्स-रे कराने को कहा। एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद पेट के अंदर का दृश्य देखकर डॉक्टर भी चौक गए।

युवक के पेट में एक स्टील का ग्लास अटका हुआ था. बाद में ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने पेट से उस क्लास को बाहर निकाला. युवक की स्थिति अब सामान्य है।

ससुराल वालों पर जाता रहा शक
घटना की पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि वह अपने ससुराल रूठी हुई बीवी को मनाने गया था, वहां पर उसके साथ ससुराल वालों ने मारपीट की. इसके बाद वह बेहोश हो गया. बेहोशी की हालत में उसके साथ ससुराल में क्या-क्या किया गया, इसका उसे होश नहीं रहा. अगले दिन जब वह अपने घर लौटा, तब से उसे पेट में दर्द महसूस हुई. इस कारण से वह इलाज कराने अस्पताल आया था. अब उसका कहना है कि बेहोशी की हालत में ससुराल वालों ने उसके मलद्वार से उक्त ग्लास डाल दिया होगा, क्योंकि पहले उसे पेट दर्द नहीं होता था.

यह भी पढ़ें 👉  म्यूचुअल फंड निवेशकों में हाहाकार: SIP स्टॉपेज रेशियो 76% पहुँचा, क्या आपको भी बंद करनी चाहिए अपनी किस्त?

ढाई घंटे के ऑपरेशन के बाद पेट से निकाला गया ग्लास
मरेडिकल कॉलेज के सीनियर रेसिडेंट सर्जन डॉ. राजेश कुमार ने युवक का सफल ऑपरेशन किया. डॉ. कुमार ने बताया कि साहिबगंज के रामपुर का युवक पेट दर्द की शिकायत लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा था. तफ्तीश में पता चला कि उसके पेट में एक स्टील का ग्लास अटका हुआ है. सर्जरी कर मरीज के पेट से ग्लास बाहर निकाल दिया गया है. इसे निकालने के लिए मेजर सर्जरी करनी पड़ी. ऑपरेशन में तकरीबन ढाई घंटे का वक्त लगा.

यह भी पढ़ें 👉  30 जून को होगा विश्व हिंदू महासंघ भारत इकाई उत्तराखंड का शपथ ग्रहण समारोह

नाराज पत्नी को मनाने गया था ससुराल
इधर, मरीज के बड़े भाई ने बताया पेट दर्द को लेकर बीते 20 दिन से उसका भाई परेशान था. गांव में इलाज कराने के बाद भी जब ठीक नहीं हुआ तो भाई को लेकर मेडिकल कॉलेज आया. युवक के बड़े भाई ने बताया कि बीते कुछ दिनों से छोटे भाई की अपनी पत्नी के साथ अनबन थी. उसे मनाने के लिए ही वह ससुराल गया था. वहां से घर लौटते ही उसने पेट दर्द की शिकायत की, जिसके बाद हम लोग उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आए.

Select Language

Advertisement