Connect with us

नई दिल्ली

जाड़ों में ये पानी पीकर घटाएं चर्बी, रहेंगे स्वस्थ्य

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आसान घरेलू उपायों से अपना और अपनों का रखें ध्यान
हल्द्वानी। जाड़ों में मोटापा सबसे बड़ी समस्या बनता है। मोटापा कई बीमारियों की जड़ है। खानपान में एहतियात बरतने के साथ घर पर कसरत करने से सेहतमंद रहा जा सकता है। कसरत करने से चर्बी को कम किया जा सकता है। खानपान में बदलाव से ठंड से भी बचाव कर सकते हैं। चिकित्सकों के मुताबिक जाड़ों में भूख अधिक लगती है। शारीरिक एक्टिविटी कम हो जाती है। जो मोटापे का सबसे बड़ी वजह बनता है। कुछ आसान घूरने नुस्खों से सेहतमंद रहा जा सकता है।
अदरक और पुदीने का पानी

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस पार्टी के खातों को फ्रीज करने के विरोध में एनएसयूआई का देहरादून में प्रदर्शन

अदरक गुणकारी है और जाड़ों में स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। वजन घटाता है। पुदीने के साथ मिलाकर इसका रस पीने से चर्बी कम होती है। इस सुबह के समय पीना सबसे लाभदायक है।
लेमन और ग्रीन टी


चाय भारतीय का सबसे बड़ा नशा है। लेकिन ग्रीन टी और लेमन टी फायदेमंद है। खाने को बचाती है और वजन भी घटता है। नींबू शरीर में अतिरिक्त फैट को कम करता है।
जीरे का पानी

यह भी पढ़ें 👉  शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल: सेंसेक्स 73,500 के पार, क्या अब निवेश का सही समय है?

जीरे गुणकारी है। इसका पानी पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। वजन भी जल्दी से कम करता है। एक गिलास पानी में दो चम्मच जीरा डालकर रात भर छोड़ दें। अगले दिन सुबह उठकर खाली पेट पानी को छानकर पी लें।

Select Language

Advertisement