Connect with us

नई दिल्ली

टीटी ने चलती ट्रेन में महिला से किया दुष्कर्म

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लिंक एक्सप्रेस में महिला यात्री से गैंगरेप का मामला सामने आया है, ट्रेन के टीटीई और उसके साथी पर महिला यात्री से रेप का आरोप लगा है।

दरअसल 16 जनवरी की रात चंदौसी निवासी महिला सूबेदारगंज जाने के लिए रात 8:30 बजे रेलवे स्टेशन पर लिंक एक्सप्रेस का इंतजार कर रही थी। उसके साथ उसका 02 वर्षीय बेटा भी था। स्टेशन पर टीटीई ने महिला जनरल का टिकट लिया। टीटी ने उसे एसी कोच में बैठाया। ट्रेन चलने के बाद टीटी का एक साथी उसके साथ आया और उन्होंने उसे पानी पिलाया, जिसके बाद महिला बेहोश हो गई। महिला के साथ दुष्कर्म किया। लोक लाज के चलते महिला ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को नहीं दी। चंदौसी लौटने पर महिला ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। जिसके बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। फिलहाल आरोपी टीटीई को निलंबित कर दिया गया है जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Select Language

Advertisement