Connect with us

हरिद्वार

मनपसंद शादी से परिवार ने किया इनकार तो युवती गंगनहर में कूदी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

परिवार में मां की फटकार से उठाया आत्मघाती कदम, लोगों ने बचाया
हरिद्वार।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित कृष्णानगर निवासी एक युवती बृहस्पतिवार शाम अपनी मां के साथ पुलिस के पास पहुंची थी। युवती ने पुलिस को बताया था कि वह एक युवक से प्यार करती है लेकिन युवक के परिजन शादी करने से इन्कार कर रहे हैं। इस बीच युवती का अपनी मां से विवाद हो गया। इससे नाराज युवती कोतवाली से बाहर निकलकर गणेशपुर पुल पर पहुंची और गंगनहर में छलांग लगा दी।
युवती को छलांग लगाता देख लोगों ने शोर मचा दिया। इस बीच दो लोगों ने किसी तरह युवती को बाहर निकाला। इस दौरान युवती के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, शुक्रवार दोपहर एक युवती सोलानी पार्क के पास पहुंची और गंगनहर में छलांग लगा दी। युवती को छलांग लगाता देख लोगों ने शोर मचा दिया।
शोर सुनकर जल पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद युवती को बाहर निकाला। साथ ही गंभीर घायल युवती को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि युवती सिंचाई विभाग कॉलोनी की रहने वाली है। उसका परिवार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। युवती के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बस दुर्घटना की असली वजह सामने आई, 36 यात्रियों की हादसे में मौत, मृतकों और घायलों की सूची जारी, अधिकतर पौड़ी जिले के निवासी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement