Connect with us

नई दिल्ली

कर्मचारियों की बस 50 फीट गहरी खदान में गिरी, 12 लोगों की मौत,15 घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कुम्हारी से भिलाई जा रही बस, बस में सवार थे 27 लोग
भिलाई। दुर्ग जिले में मंगलवार रात आठ बजे केडिया डिस्टलरी के कर्मचारियों को लेकर कुम्हारी से भिलाई जा रही बस 50 फीट गहरी खदान में गिर गई। बस में 27 लोग सवार थे। इनमें से 12 की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। मृतकों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के लिए कुछ लोगों को धमधा के स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है। कुछ घायलों को रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
घटनास्थल पर पहुंचे एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया। एसपी के अनुसार, बस डिस्टलरी से लौटने के दौरान खपरी रोड पर खदान पारा की एक खदान में गिर गई। यह हादसा फैक्ट्री से आधा किलोमीटर दूर है। कुम्हारी, भिलाई-3 और रायपुर की पुलिस बचाव कार्य में लगी है। वहीं हादसे में जिन कर्मियों की मौत हुई है उनकी पहचान के लिए कंपनी से जानकारी ली जा रही है। एसपी ने बताया कि घटना कैसे हुई इसकी अभी जानकारी नहीं हो पाई है।
जहां पर यह हादसा हुआ वहां पर खदान से करीब 15 साल पहले तक पत्थर और मुरम निकाली जाती थी। यह खदान काफी गहरी हो गई थी। रात होने की वजह से खाई में जैसे ही बस गिरी, वहां पर अफरातफरी मच गई। एक घायल ने बताया कि बस में सवार लोगों को समझ में ही नहीं आया कि उनके साथ हुआ क्या है।
राष्ट्रपति ने शोक व्यक्त किया
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार बहुत दुखद है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं! मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ। -द्रौपदी मुर्मु, राष्ट्रपति
प्रधानमंत्री ने जताया दुख
दुर्ग जिले में हुए बस हादसे में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन हरसंभव मदद उपलब्ध करा रहा है। – नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement