Connect with us

उत्तराखण्ड

टिहरी में 35 यात्रियों से भरी बस पलटी, देखिए वीडियो

Published

on

खबर शेयर करें 👉

SDRF ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान, ऋषिकेश से लम्बगांव जा रही थी बस
टिहरी।
SDRF को सूचित किया गया कि भद्रकाली से टिहरी रोड की तरफ एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई है।
उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट ढालवाला से इंस्पेक्टर कवींद्र सजवाण के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।  उक्त बस (UK07/PC0430) ऋषिकेश से लम्बगांव, टिहरी की ओर जा रही थी जिसमें  35 लोग सवार थे।  SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थानीय लोगो, एमरजेंसी चिकित्सा सेवा व स्थानीय पुलिस के साथ बचाव अभियान चलाते हुए 02 गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल एम्स अस्पताल ऋषिकेश पहुँचाया गया। अन्य सामान्य घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार देकर प्रथमिक चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व सुख, समृद्धि, शान्ति, पर्यावरण, प्रकृति संरक्षण का प्रतीक और ऋतु परिर्वतन का भी सूचक: धामी

Select Language

Advertisement