Connect with us

हल्द्वानी

जय मां बगलामुखी नामक धार्मिक पुस्तक का हुआ विमोचन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड पर्यटन एवं परिवहन सहकारी संघ लिमिटेड ने किया सम्मेलन का आयोजन
हल्द्वानी।
देवभूमि एवं उत्तराखंड में तीर्थाटन एवं धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाओं के मद्देनजर उत्तराखण्ड पर्यटन एवं परिवहन सहकारी संघ लिमिटेड के तत्वावधान में एक धार्मिक पुस्तक ” जय माँ बगलामुखी ” का प्रकाशन किया गया है, जिसका विमोचन रामनवमी के पावन अवसर पर  श्रील नित्यानन्द पाद आश्रम गौधाम हल्दूचौड में किया गया।
उत्तराखंड पर्यटन एवम् परिवहन सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष ललित पन्त ने बताया कि पुस्तक का विमोचन इस्कॉन के अन्तर्राष्ट्रीय सन्त श्रील नवयोगेन्द्र महाराज के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। पुस्तक में सनातन संस्कृति से जुड़े देवभूमि के  प्राचीन व गुमनाम धर्म स्थलों, देवालयों को प्रकाश में लाना तथा यहाँ के ऐतिहासिक धरोहरों, धार्मिक मान्यताओं- परम्पराओं, सांस्कृतिक मूल्यों, सामाजिक रीति रिवाजों के साथ साथ पर्व, तीज, त्यौहार आदि की महत्ता से देश दुनिया को परिचित कराना है, ताकि अधिक से अधिक पर्यटको को देवभूमि के प्रति आकर्षित किया जा सके ।
उत्तराखण्ड में पर्यटन उद्योग के समग्र विकास को समर्पित “नैनीताल पर्यटन एवं परिवहन सहकारी संघ लिमिटेड ” पुस्तक प्रकाशन की शृंखला को आगे भी लगातार जारी रखते हुए देवभूमि में तीर्थाटन व धार्मिक पर्यटन को रोजगार व विकास का प्रमुख आधार बनाये जाने हेतु राज्य सरकार का समय समय पर ध्यान आकृष्ट करता आया है और सरकार, पर्यटन विभाग व संस्कृति विभाग के साथ हर सम्भव सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।  जय मॉ बगलामुखी पुस्तक का लेखन वरिष्ठ पत्रकार रमाकान्त पन्त द्वारा किया गया है जबकि सम्पादन कार्य संघ के अध्यक्ष ललित पंत के मार्गदर्शन में मदन जलाल मधुकर द्वारा किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement