Connect with us

नैनीताल

रामनगर में शादी की खुशियां मातम में बदली, बिना दुल्हन के वापस आई बारात

Published

on

खबर शेयर करें 👉

झोपड़ी में लगी आग, फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले सब जला
रामनगर। उत्तराखंड के रामनगर में एक परिवार की खुशियां मिनटों में मातम में बदल गई। शादी के घर में जहां एक ओर तैयारियां चल रही थी कि तभी शादी के दिन ही बड़ा हादसा हो गया मालधनचौड़ के कुंभगडार क्षेत्र में एक परिवार की शादी की खुशियां पल भर में गम में बदल गई। बारात लेकर गए दूल्हे के घर में भीषण आग लग गई। पूरा घर व सात कच्ची गोशाला तथा शादी का टेंट आदि सामान आग की भेंट चढ़ गया। परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। शाम को बारात बिना दुल्हन लिए वापस आ गई।
मालधनचौड़ गांव में तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत कुंभगडार खत्ता में वन गूजर मो. बसीर व उनके पुत्र सुलेमान एवं भांजे तसलीम के कच्चे घर एक दूसरे से सटे हुए हैं। गुरुवार को बसीर के दूसरे पुत्र अब्दुल सत्तार का निकाह था। बसीर व उसके परिवार के सभी लोग बारात लेकर रामनगर के ही नई बस्ती 16 नंबर में गुलाब रसूल के घर गए थे। घर में कुछ ही लोग रह गए थे।
बताया जाता है कि दोपहर एक बजे अचानक बसीर की झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तीन झोपड़ियों को चपेट मे ले लिया। आग काफी भीषण थी। लोगों ने झोपड़ी के भीतर से जो सामान हाथ लग सका उसे बाहर निकाला।
सूचना पर आमपोखरा के रेंजर पूरन सिंह खनायत स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जेसीबी व पानी का टैंकर आदि मौके पर बुलाया। लेकिन तेजी से फैल रही आग में एक नई बाइक, टेंट का सामान जलकर राख हो गया। जब तक फायर बिग्रेड के वाहन आग बुझाने पहुंचे तब तक सब कुछ जल चुका था। बताया जाता है कि जंगल में लगी आग की चिंगारी से हादसा हुआ। शाम को बारात बिना दुल्हन लेकर वापस आ गई। घर बनने के बाद दुल्हन लाने का निर्णय हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय विद्यालय की निर्माणाधीन रिटेनिंग दीवार हल्की बरसक्त भी नहीं झेल पाई,25 करोड़ की लागत से निर्माण किया जा रहा
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement